Vaishali

Bhojpuri Holi Song: नीलकमल सिंह ने कहा ‘होली में चोली रंगवाला’, वीडियो ने मचाया बवाल

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना: Bhojpuri Song: होली का त्योहार आने में ऐसे तो एक महीने से ज्यादा समय बाकी है. लेकिन, इसको लेकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी है. इस बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुप रस्टार सिंगर और अभिनेता नीलकमल सिंह(Neelkamal Singh)  ने अपना नया ‘होली में चोली रंगवाला’ (Holi Me Choli Rangwala) गाना रिलीज कर दिया है. बता दें कि नालकमल सिंह का नाम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में नालकमल सिंह का जलवा किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. अपनी शानदार गायकी और बेहतरीन अभिनय के दमपर नालकमल सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार बन गए हैं.

‘होली में चोली रंगवाला’ हुआ वायरल

बता दें कि नीलकमल सिंह के गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. यही वजह है कि रिलीज होने के साथ ही उनका नया गाना यूट्यूब के ट्रेंडिग लिस्ट में शामिल हो गया है. भोजपुरी होली गाना (Bhojpuri Holi Gana) ‘होली में चोली रंगवाला’ (Holi Me Choli Rangwala) को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ अभिनेत्री सृष्टि उत्तराखंडी को देखा जा सकता है. प्रमोद प्रेमी यादव और सृष्टि उत्तराखंडी का इस गाने में बेहतरीन नोक झोंक ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा रखा है.

 

2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

नीलकमल सिंह के नए गाने को ‘होली में चोली रंगवाला’ (Holi Me Choli Rangwala)  को फैंस लगातार सर्च करके देख रहे हैं. नीलकमल ने इस गाने को अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वहीं शुभम एसबीआर ने इस गाने को संगीत दिया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 48 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!