Samastipur

समस्तीपुर में अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक:गंभीर रूप से घायल हुआ चालक, घर में नहीं था कोई

समस्तीपुर.समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना रोसडा बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने एक घर में घुस गया, जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज रविवार शाम को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक घर को तोड़ते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गया, जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त घर के अंदर विद्युत धारा प्रवाहित हो रहा था, जिसे ट्रक में भी विद्युत धारा प्रवाहित होने लगा, जिसे चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने विद्युत धारा को डिस्कनेक्ट करवाया फिर चालक को उक्त गाड़ी से बाहर निकाल कर उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घर में नहीं था कोई

 

इस दुर्घटना में घर के अंदर एक भी लोग नहीं थे सब के सब दरवाजे पर कुछ कार्य कर रहे थे अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती थी । दुर्घटना से पीड़ित हुए गृह स्वामी की पहचान समस्तीपुर जिला के रोसरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 यानी रोसड़ा बाजार के रहने वाले सूरज राम के रूप में की गई है । घटना के बाद उक्त ट्रक मालिक को फोन करवाया गया, फिर उनसे मुआवजे की मांग की जा रही है । घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके से पहुंचकर वाहन को जब्त करते हुए कागजी कार्रवाई में जुट गए हैं ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!