Ajab Gajab NewsNew To India

केसरिया तेरा इश्क पर युवक ने बांधा ऐसा समां, गाने को सुनने से खुद को नहीं रोक पाए पुलिसकर्मी

The young man tied such a knot on Kesariya Tera Ishq, listening to the song..नई दिल्ली, एजेंसी। इंटरनेट के इस युग में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल होते हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के लिए रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र फिल्म का केसरिया गाना गाता दिखाई दे रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महाराष्ट्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो

दरअसल वायरल वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। ये वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव पर शूट किया गया है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में तीन युवक दिख रहे हैं, जिसमें एक युवक ब्रह्मास्त्र फिल्म का केसरिया गाना गा रहा है। यहीं नहीं युवक गाना गाने के साथ गिटार भी बजा रहा है। जबकि उसके दोनों साथी भी गाना गाकर उसका साथ दे रहे हैं। वहीं, वहां मौजूद दोनों पुलिसकर्मी शिद्दत के साथ युवक के गाने को सुन रहे हैं।

 

 

लोगों ने की युवक की प्रशंसा

बता दें कि इंटरनेट पर कई अच्छे वीडियो आते हैं, जो वायरल होते ही लोगों के दिल को छू जाते हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही लोग युवक की आवाज की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

 

19 दिसंबर को शेयर किया गया था वीडियो

इस वीडियो को 19 दिसंबर को शेयर किया गया था। तब से अब तक इसे एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई कमेंट्स भी कर चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो को आप पूरे दिन देख सकते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह वाकई में बहुत अच्छा है, यह देखकर दिल को सुकून मिलता है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। जो सबको बांधता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!