Patna

तेजस्वी ने नए अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए दी नसीहत- जाति देखकर काम नहीं कीजिए

पटना,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर नियुक्त हुए अधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में यह नसीहत दी कि जाति देखकर काम नहीं कीजिए। दूसरी विचारधारा के लोगों के साथ भी अन्याय नहीं करें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने बूते बिहार पूरे देश में सबसे अधिक नौकरी दे रहा है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को कहा कि आपको जो जिम्मेवारी दी गई है, उम्मीद है उस पर आप खरे उतरेंगे। तेजस्वी ने कहा कि चार महीने में ही महागठबंधन की सरकार ने सभी महकमों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी अपना सौ प्रतिशत देंगे तो हम नया बिहार बनाएंगे। बिहार के गौरव के लिए हम एकजुट होकर काम करेंगे। बिहार के प्रति जो अवधारणा है उसे तोड़ने की जरूरत है। नीतीश कुमार के रूप में हम लोगों के साथ देश के सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं। हम लोगों की टीम के वह कप्तान हैं।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में काफी काम हो रहा है। बिहार के काम का प्रचार नहीं हो रहा है। मैंने आरटीआई से यह निकलवाया है कि देश में एक आदमी ने अपना चेहरा चमकाने के लिए विज्ञापन पर 4,777 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

इस तरह नौ विभागों में  मिली नौकरियां
खाद्य आपूर्ति विभाग में आपूर्ति अधिकारी- 134
ग्रामीण विकास पदाधिकारी- 119
राजस्व अधिकारी- 61
डीएसपी, काराधीक्षक-52
श्रम परिवर्तन अधिकारी-44
वाणिज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त-9
ईख पदाधिकारी-3
अवर निर्वाचन अधिकारी -2
ये रहे मौजूद
मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह,आलोक मेहता, शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, चैतन्य प्रसाद, डा. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व ओएसडी गोपाल सिंह।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!