Vaishali

48 घंटे मौसम में बदलाव नहीं, 6 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान,नए साल में एक-दो डिग्री बढ़ सकता है पारा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार आगामी 48 घंटे तक मौसम में बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ व शुष्क रहने की संभावना है। बताया गया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं उसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना रहेगी। बताया गया कि इस दौरान सुबह के समय मध्यम कोहरा छा सकता है। वहीं इस दौरान औसतन 4-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आगामी दो दिनों तक पछिया हवा व उसके बाद पूरवा हवा चलने की संभावना है। इस दौरान सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 85-90 व दोपहर में 55-60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

^उत्तर बिहार के जिलों में आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं उसके बाद एक-दो डिग्री तापमान बढ़ सकता है। दो दिनों तक पछिया व उसके बाद पुरवा हवा चलेगी। वहीं सुबह के समय मध्यम कोहरा छाएगा।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

रबी फसलों के झुलसा रोग से निगरानी करने की सलाह
​​​​​​​वहीं वैज्ञानिकों ने वर्तमान मौसम में आलू की फसल में झुलसा बीमारी की संभावना को देखते हुए दवा के छिड़काव की सलाह दी है। वहीं गाजर, मटर, धनियां, लहसून व अन्य रबी फसलों की भी झुलसा रोग से निगरानी करने की सलाह दी है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहते हुए 20.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहते हुए 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!