Vaishali

समस्तीपुर:रेलवे मंडल के विभिन्न खंडों पर चेनपुलिंग में 35 धराए..

समस्तीपुर.समस्तीपुर रेल मंडल में 24 घंटे के दौरान मंडल के विभिन्न रेलखंड पर चेनपुलिंग करने के आरोप में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पूर्व मध्य रेलवे में कुल 171 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी विरेंद कुमार ने बताया कि चेन पुलिंग करते 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इनमें सबसे अधिक 81 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये हैं जबकि समस्तीपुर मंडल में बिना कारण चैन पुलिंग करने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह रेल सुरक्षा बल द्वारा सोनपुर मंडल में 25, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 20 तथा धनबाद मंडल में 10 लोगों अवैध चैन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!