Samastipur

समस्तीपुर:ग्रामीणों ने शिक्षक को घंटों बंधक बनाकर सड़क पर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाया। पटोरी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर के शिक्षक ससमय विद्यालय नहीं पहुंचते हैं, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने उक्त शिक्षक को बंधक बनाकर घंटों प्रदर्शन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर के शिक्षक अजय कुमार द्वारा ससमय विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा पूछे जाने पर उन्हें भी बार-बार धमकी देते रहते हैं।

 

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उक्त शिक्षक बीएलओ का कार्यभार संभालते हैं और ग्रामीणों द्वारा वोटर आईडी कार्ड के लिए उनके यहां आवेदन दिए जाने के बाद रिश्वत की बात करते हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शिक्षक को घंटों बंधक बनाकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

 

शिक्षा पदाधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त आरोप के बारे शिक्षक से पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोप को बेबुनियाद बताया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!