Samastipur

अपराधियों ने गोली मारकर समस्तीपुर में टेंपो चालक से 1.35 लाख लुटा,बेटी को ससुराल पहुंचाने जा रहा था..

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के लरेगाछी के पास बाइक सवार बदमाशों ने रविवार देर शाम अपनी पुत्री को ससुराल छोड़ने जा रहे ऑटो चालक उपेंद्र महतो को गोली मार कर जख्मी कर दिया और उनसे जमीन बिक्री का 1.35 लाख रुपया लूट लिया। ऑटो चालक के बाएं हाथ में गोली लगी है। बदमाशों की संख्या 5 बताई गई है जो दो अलग-अलग बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश चौर चतर की ओर फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली गांव निवासी ऑटो चालक उपेंद्र महतो अपनी पुत्री के साथ ऑटो पर उसे ससुराल पहुंचाने इसी थाना क्षेत्र के मधु टोल जा रहे थे इसी दौरान लरेगाछी के पास पूर्व से घात लगाए 5 की संख्या में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर उनसे रुपए की मांग की। बताया गया है कि 2 दिन पूर्व ही ऑटो चालक ने अपनी जमीन की बिक्री की थी। जिस कारण उनके पास पैसा था इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी ।गोली उनके बाएं हाथ में लगी जो बांह को छेदती हुई निकल गई। इस दौरान बदमाशों ने उनके पास का रुपया लूट लिया हल्ला होने पर जब तक लोग जुटते बदमाश चौर की ओर फरार हो गए।

गोली की आवाज पर आसपास के लोगों ने जख्मी ऑटो चालक को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया है। उधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में पदस्थापित नगर थाने के दरोगा विनय कुमार ने बताया कि जख्मी का बयान लिया जा रहा है बयान लेने के बाद उसे खानपुर थाना भेजा जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!