Samastipur

समस्तीपुर:सेंट्रल बैंक से 62.09 लाख की हुई थी लूट पुलिस ने 54.33 लाख रुपए किए बरामद

समस्तीपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में साेमवार काे 62. 09 लाख की लूट हुई थी। लूट के बाद भागने के दाैरान तीन लुटेराें ने गन्ने के एक खेत में रुपए छिपाए थे अाैर दूसरे में खुद छिप गए थे। पैराें के निशान से रुपए बरामद किए गए। डकैत पुलिस को उलझाना चाहते थे। गन्ने के दोनों खेत के बीच में गेहूं का खेत था। एक खेत से दूसरे खेत में जाने के दौरान गेहूं के खेत में लुटेरों के पैर के निशान बन गए थे। इसी पैर के निशान के आधार पर पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई। कैश-पिस्टल के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हाे कि रोसड़ा के ऐरौत गांव स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बदमाशों ने 62 लाख 9 हजार 165 रुपए की लूट की थी। 7 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने लूट की राशि में से 54 लाख 33 हजार 665 रुपए बरामद कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके साथ ही पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन देसी कट्‌टा के अलावा चार गोली, चार मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की गई। एसपी ने बताया कि लूट की घटना के बाद मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के साथ दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू की। इसी दौरान मुरादपुर के पास एक बदमाश पकड़ा गया। उसके पास से करीब 29 लाख रुपए बरामद हुए।

 

ऐसे की थी लूटपाट : साेमवार काे बैंक खुलते ही घुसे थे पांचाें बदमाश

 

गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा के मनोज महतो का पुत्र राजा कुमार, विद्यापतिनगर थाने के गोपालपुर के कुशेश्वर महतो का पुत्र महेश कुमार, महादेव महतो का पुत्र पिंटू कुमार के अलावा मास्टरमाइंड गोपालपुर का मनोज सिंह का पुत्र नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह तथा बेगूसराय के मंसूरचक के अहियापुर के राजेश चौधरी का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। यह जानकारी मंगलवार रोसड़ा थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी हृदयकांत ने दी। कहा कि नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह काे पुलिस ने विद्यापतिनगर से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पूरे लूटकांड की योजना लालू ने ही बनाई थी।

 

शेष राशि के लिए खेतों में की जा रही है खोज

 

एसपी हृदयकांत ने बताया कि लूट की सभी राशि अभी बरामद नहीं हो पाई है। शेष बची राशि 8.75 लाख रुपए की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का प्रयास जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि संभव है कि बदमाशों ने लूट की राशि खेत आदि में छिपा दिया हो अथवा गिर गया हो, इसके लिए सर्च अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!