Samastipur

समस्तीपुर में सिनेमा हॉल के कारोबारी के घर डाका मामले मे पटना से पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम,कई सैंपल लिए थे..

समस्तीपुर.समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी स्थित सिनेमा हॉल कारोबारी के यहां 2 दिन पूर्व हुए डाका के मामले में पटना की फॉरेंसिक विभाग की 5 सदस्यी टीम गुरुवार मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ा सैंपल और फिंगरप्रिंट लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

टीम के सदस्यों ने करीब 2 घंटे तक घटनास्थल के विभिन्न स्थानों पर फोटोग्राफ फिंगरप्रिंट्स के अलावे कुछ सैंपल भी जप्त किया । हालांकि जांच के दौरान फॉरेंसिक विभाग की टीम ने प्रेस से दूरी बनाए रखा। टीम के सदस्यों का कहना था कि वह अपनी रिपोर्ट पटना टीम को सौंपेंगे। ‌

6 दिसंबर की सुबह 8- 10 की संख्या में बदमाशों ने सिनेमा हॉल कारोबारी मधुलिका सिंह के घर पर धावा बोलकर नगदी समेत करीब 30 लाख मूल्य की संपत्ति की लूट कर ली थी ।इस दौरान प्रतिरोध करने पर सीने कारोबारी के नौकर और मधुलिका सिंह के साथ मारपीट भी की गई थी।

इस मामले में मधुलिका सिंह के बयान पर नगर पुलिस ने आठ 10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है ।हालांकि घटना के 2 दिनों बाद भी इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ‌

इस घटना के बाद उसी दिन दोपहर में शहर के मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स से बदमाशों ने करीब 1 करोड रुपए मूल्य गाना आदि की लूट कर ली थी। इस दौरान दुकानदार और वहां के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई थी इस घटना में एक महिला डकैत भी शामिल थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!