Samastipur

समस्तीपुर;जमीन के विवाद में जेठानी ने देवरानी को दांत काट कर चेहरे का मांस निकाला.

समस्तीपुर.जेठानी द्वारा देवरानी को दांत काट कर मांस निकाले जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की है। जख्मी महिला को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌ मुसरीघरारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सोमवार सुबह लालबाबू सहनी की पत्नी नीलम देवी को उसकी जेठानी शांति देवी ने दांत काट कर चेहरे का मांस निकाल डाला। नीलम का पति राजस्थान मजदूरी करता है। नीलम देवी अपने तीन बच्चों के साथ समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर लाटबसेपुरा गांव में रहती है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान लेकर संबंधित थाना को भेजा जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

‌नीलम देवी बोली-मेरे हिस्से की जमीन पर घर बना ली है

‌नीलम देवी का आरोप है कि उसके हिस्से की जमीन पर उसकी गोतनी शांति देवी ने घर बना लिया है। सुबह हिस्सों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान शांति देवी ने अपनी देवरानी नीलम के चेहरे पर दांत काट कर उसका मांस निकाल दिया। खून से लथपथ नीलम देवी को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी पर नगर पुलिस के सदर अस्पताल में पदस्थापित दरोगा विनय कुमार सिंह ने महिला का बयान दर्ज किया है। इसमें उसकी गोतनी शांति देवी के अलावा और भी कई लोगों को आरोपित किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!