Indian RailwaysSamastipur

समस्तीपुर:लोको पायलट सुगंध उत्कृष्ट रेल कर्मी अवार्ड से सम्मानित

समस्तीपुर.पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा ने रेलवे मंडल के सहरसा में कार्यरत सहायक लोको पायलट सुगंध कपूर को वर्ष 2022 में पूर्व मध्य रेल की उत्कृष्ट महिला रेलकर्मचारी के रूप में चयन होने पर सम्मानित किया। लोकाे पायलट सुगंध कपूर को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय की ओर से उत्साहवर्द्धन के लिए 11 हजार रुपए पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष भारती शर्मा ने सहायक लोको पायलट सुगंध कपूर के कार्यों की प्रशंसा की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर संगठन की सचिव सीमा गोयल, कोषाध्यक्ष श्रुती मिश्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थीं। बताया गया है कि सुगंध कपूर 18 जनवरी 2021 को सहायक लोको पायलट के पद पर नियुक्त हुई । 04. फरवरी को सूझबूझ का परिचय देते हुए खतरे को भांपते हुए ट्रेन को टूटे हुए रेलवे ट्रैक से पहले सुरक्षित खड़ा कर लिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!