Samastipur

समस्तीपुर;फर्जी खाता खुलवा कर लाखों गबन करने वाले शातिर को गिरफ्तार करने आई थी पुलिस,विरोध पर वापस लौटी टीम

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत गांव के कई लोगों को सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर फर्जी खाता खुलवा कर हवाला के माध्यम से लाखों रुपया गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पहुंची दिल्ली पुलिस को देख लोग दंग रह गए। ग्रामीण की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोगों के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस अभियुक्त को छोड़ बेरंग वापस हो गई। इस दौरान लोगों ने कुछ देर के लिए समस्तीपुर रोसरा पथ को जाम भी कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग दिल्ली पुलिस वापस जाओ का नारा लगा रहे थे।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जितवारपुर गांव के ही एक युवक द्वारा जितवारपुर निजामत मुहल्ला के कई लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाया था। नाई, ट्रक पर मजदूरी करने वाले आदि कई लोगों का खाता खुलवाने के बाद उक्त व्यक्ति का पासबुक चेक बुक पैन कार्ड आधार कार्ड उसने खुद रख लिया। यह मामला वर्ष 2020 का बताया गया है।

इस बीच गुरुवार सुबह दिल्ली की द्वारका पुलिस जितवारपुर निजामत गांव के देव कुमार ठाकुर को गिरफ्तार करने पहुंची। दिल्ली पुलिस का कहना था कि देव कुमार ठाकुर पर हवाला के माध्यम से 42 लाखों रुपया निकासी करने का आरोप है। यह बात सुन देव कुमार जोर जोर से रोने लगा और कहने लगा कि जीवन में आज तक वह इतनी बड़ी राशि नहीं देखी है।

गांव के ही कुछ लोगों ने उसे खाता खुलवाया था। जानकारी मिली कि गांव के ही बबलू महतो, राहुल कुमार आदि के नाम पर भी खाता खुलवाया गया था। और कुछ दिन पूर्व झारखंड की कोडरमा पुलिस भी यहां पहुंची थी, कि उन लोगों के खाते में भी कई बार 40 लाख रुपए से अधिक आए और उसकी निकासी हुई। जबकि उसके बारे में कोई जानकारी उन लोगों के पास नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और लोगों ने दिल्ली पुलिस वापस जाओ की नारेबाजी करने लगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!