Samastipur

समस्तीपुर;नाजिगंज स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर दादी और पोते की हुई मौत,ट्रैक पर खेल रहा था मासूम,बचाने गई दादी भी चपेट में और..

समस्तीपुर.समस्तीपुर बरौनी रेल खंड के नाजिगंज स्टेशन के समीप स्थित रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से दादी और पोता की मौत हो गई। ‌ मृतक की पहचान नाजिरपुर गांव के वार्ड 1 निवासी शंकर शाह की पत्नी शांति देवी 55 वर्ष और रिश्ते में उनका पोता गणेश शाह का 5 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है। उधर घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि शांति देवी का घर रेलवे ट्रैक से बिल्कुल सटा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेन आने की सूचना पर गेट मैन ने गुमटी बंद कर दी। इसी दौरान शांति देवी का पोता आदित्य खेलते खेलते रेलवे ट्रैक पर चला गया। इसी बीच शांति देवी ने देखा कि दलसिंहसराय की ओर से ट्रेन काफी नजदीक आ गई। यह देख दौड़ती हुई वह रेलवे ट्रैक पर खड़े अपने पोते को बचाने के लिए झपट्टा मारा लेकिन दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे कटकर दोनों की मौत हो गई। उधर इस घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

 

घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। समाचार प्रेषण तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीण पीड़ित परिवार को संतान देने में लगे हुए थे। उधर रेल थाना अध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली है ।पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। ‌

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!