Samastipur

समस्तीपुर में डेढ़ साल के बच्चे को फंदे से लटकाने के बाद खुद लटकी महिला,फंदा खुलने से मासूम की जान बची,महिला की हुई मौत..

समस्तीपुर.समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है । घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया था । पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव को आज रविवार को सदर अस्पताल समस्तीपुर से बड़ गांव लाया जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक का पहचान समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के सोभन पंचायत के वार्ड संख्या एक बड़ गांव के रहने वाले अर्जुन कुमार के 25 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है । बताया जाता है कि मृतिका के पति अर्जुन कुमार खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खाद्य निगम गोदाम में मजदूरी किया करता है घटना के समय अर्जुन मजदूरी करने गए हुए थे और उनके मां और पिता कृषि कार्य हेतु खेत गए हुए थे। इसी दौरान मृतिका अपने डेढ़ साल के बेटे को को भी फंदे पर लटका कर खुद छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है । फंदे से निचे गिरने से बच्चे की जान बच गई है मृतक का मायका खानपुर थाना क्षेत्र के सिवेसिंहपुर गांव है जबकि उनकी ससुराल खानपुर थाना क्षेत्र के बड़ गांव में है ।

मृतिका की शादी वर्ष 2016 में बड़े धूमधाम से हुआ था । मृतक का एक डेढ़ साल का पुत्र भी है. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि घर में पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, वही मृतिका लंबी बीमारी से जूझ रही थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इलाज में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । अचानक इस तरह के घटना होने से लोग तरह-तरह के चर्चे कर रहे हैं मृतिका के मायके वाले ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!