Samastipur

समस्तीपुर:दक्ष प्रतियोगिता के दौरान बेहोश हुई थी, पिलाया गया एक्सपायर Ors,छात्रों ने किया हंगामा

Samastipur: Daksh fainted during the competition,समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राम बहादुर सिंह कॉलेज अंदौर में सोमवार को दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे अप्रिय घटना को लेकर एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। प्रतियोगिता में दौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। आनन फानन में शिक्षकों ने मौके उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी के पास पहुंचा। जहां चिकित्सक द्वारा लाए गए एक्सपायर ORS छात्रा को पिला दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाद में उक्त ओआरएस के रेपर पर जब छात्रों की नजर पड़ी और एक्सपायरी डेट नवंबर 22 दिखा देख छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि जानबूझकर एक्सपायर दवा लाया गया था। इससे छात्रा की जान भी जा सकती थी। ‌ हालांकि स्वास्थ्य कर्मी दलील दे रहे थे कि इससे कुछ नहीं होगा। छात्र से बड़ी लापरवाही बताते हुए नारेबाजी करने लगे। हालांकि बाद में शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहल पर छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।

 

बताया गया है कि मोहिउद्दीन नगर के आरबी सिंह कॉलेज में दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दैर दौरान ही एक छात्रा गिरकर बेहोश हो गई। जिस एंबुलेंस में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पीने के लिए ओआरएस दिया गया। छात्रा को पिलाया गया। ओआरएस का पेपर एंबुलेंस के बाहर फेंका गया था जिसे देखकर छात्र आक्रोशित हो उठे चुकी इसमें वायरस की एक्सपायरी डेट 11/22 लिखा हुआ था।

उधर मामले की जानकारी के बाद इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!