crimeSamastipur

समस्तीपुर;बाइक पर आए बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को मारी गोली, 1 लाख 35 हजार लूटकर भागे..

समस्तीपुर : खानपुर थानाक्षेत्र के अमसौर चौर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक टैंपो चालक को गोली मारकर 1 लाख 35 हजार रूपये लूट लिए। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायल ऑटो चालक की पहचान खानपुर थानाक्षेत्र के बछौली गांव निवासी 45 वर्षीय उपेन्द्र महतो के रूप में हुई है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों ने बताया कि रविवार शाम उपेन्द्र अपनी बहन कल्याणी और पुत्री प्रेमशीला को ऑटो पर बैठाकर उसके ससुराल मघुटोल जा रहे थे। इस दौरान अमसौर चौर लड़ई गाछी के पास बांघ किनारे दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने रास्ता रोककर उपेन्द्र के कनपटी पर तान दी और जेब से 1 लाख 35 हजार रूपये लूट लिए।

उपेंद्र ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने दाएं हाथ पर गोली मारकर जख्मी कर दिया और हथियार लहराते हुए चतरा की ओर भाग निकले। घायल ऑटो चालक के भाई राजेन्द्र महतो ने बताया कि उपेन्द्र ने अपनी कुछ जमीन बेचकर रूपये जमा कर रखा था। इसके साथ ही उपेंद्र खेती भी करते हैं। पीड़ि‍त के परिवार ने घटना में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता पर संदेह जताया है। वहीं स्‍थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर छानबीन शुरू कर दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!