Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस का एक्शन:तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी कर 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/समस्तीपुर में जिला पुलिस की अलग-अलग टीम ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। नगर थाने की पुलिस ने शहर के चीनी मिल चौक के पास छापेमारी कर बिट्टू कुमार नामक बदमाश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रूपनारायणपुर बेला गांव में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी गुलशन कुमार उर्फ राजा बाबू समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार लोगों में गंगा प्रसाद उर्फ भोला और विश्वजीत कुमार शामिल है इन बदमाशों के पास से भी पुलिस ने एक पिस्तौल के अलावा पांच जिंदा कारतूस बरामद किया। उधर पूछा थाना क्षेत्र के मलिक और गांव से पुलिस ने 3 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक देसी पिस्तौल के अलावा 16 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के ही मलिक और गांव के लालबाबू चौधरी सूरज कुमार और रोशन कुमार के रूप में की गई है।

 

सदर डीएसपी ने दी जानकारी

 

उपरोक्त जानकारी देते हुए सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने बताया कि रात एक साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान शुरू किया गया था इसी दौरान उपरोक्त अपराधी पकड़े गए। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पकड़े गए अपराधियों पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन पिस्तौल के अलावा 22 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल बरामद किया गया है।

 

सदर डीएसपी ने बताया कि उक्त अपराध कर्मी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग अपराध की योजना बना रहे थे इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमें पुलिस को सफलता मिली इन बदमाशों की गिरफ्तारी से नगर मुफस्सिल और पूसा थाना क्षेत्रों में हो रही अपराध की घटनाओं पर रोक लगेगी।‌ छापेमारी के दौरान मुफस्सिल थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा के अलावा नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी पूसा थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!