Ajab Gajab NewsSamastipur

Love Story;समस्तीपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी,ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करवा दी..

Love story;समस्तीपुर.समस्तीपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा हुआ था। गांव वालों ने दोनों को मिलते देख लिया। इसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई। शादी के बाद लड़के ने कहा कि ये शादी जबरदस्ती हुई है। मेरी मर्जी मैं लड़की को रखूं या छोड़ दूं। मैं इस शादी को नहीं मानता।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामला समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के डेकारी गांव का है। एक युगल जोड़ी को पकड़रा दी कर पंचायत ने मंदिर में शादी क। दोनों कई महीनों से एक-दूसरे से मिल रहे थे। लोगों ने बताया कि लड़का उस लड़की से उसके घर पर मिलने पहुंचा था, तभी उसे दबोचा गया था।Love story;

 

 

दोनों दूल्हा-दुल्हन को शादी के बाद विदा कर दिया गया।

यह सब बीते सोमवार की रात 3:00 बजे के करीब हुआ। लड़की के परिजन घर में लड़के को देख शोरगुल करने लगे। हल्ला सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लड़के को धर दबोचा गया। इसके बाद मंगलवार दोपहर इलाके के बुजुर्गों के साथ पंचायत हुई एवं मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि लड़का ने कहा कि यह शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हो रही है।

 

 

लड़के ने बाद में कहा कि यह शादी उसकी मर्जी के बिना हुई है।

लड़के की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के डेकारी वार्ड 5 निवासी रमेश महतो के 25 बर्षीय पुत्र श्याम कुमार महतो के तौर पर हुई है। लड़की इसी गांव के रामदयाल पासवान की 19 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी है। दोनों की शादी डेकारी राधे कृष्ण मंदिर परिसर में पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच कराई गई है।

 

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि उमेश प्रसाद महतो, अजीत महतो, लाल बाबू ठाकुर, राजाराम पासवान, रामविलास पासवान, रामबरन पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!