Ajab Gajab NewsPatna

Love Story;पिता ने किया अपहरण केस,इधर बेटी ने प्रेमी संग शादी कर फोटो किया वायरल

Love Story;बांका. पिता जहां शादी की नीयत से अपनी बेटी का अपहरण करने को लेकर पुलिस से ढूंढने की गुहार लगा रहे थे, वहीं बेटी प्रेमी से मंदिर में शादी सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो वायरल कर तहलका मचा दिया. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार व बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव से जुड़ा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बेटी ने प्रेमी संग शादी कर फ़ोटो वायरल।

यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रेमी जोड़े ने शादी के उपरांत फोटो व वीडियो फेसबुक व व्हाट्सएप में वायरल कर दिया है.

प्रेमिका पुनसिया बाजार की रहने वाली है, जबकि प्रेमी बगल के बाराहाट आना क्षेत्र के चंगेरी गांव का रहने वाला है. शनिवार को लड़की के पिता सुबोध कुमार ने रजौन थाना में अपने पुत्री रिया का अपहरण चंगेरी के राजा कुमार द्वारा कर लिए जाने से संबंधित एक मामला दर्ज कराया था. इसी बीच आज सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल होने लगी

दोनो के बीच वर्षो से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करने का प्रयास कर रहे थे. मगर घरवालों को मंजूर नहीं था और इसका विरोध परिवार की ओर से हो रहा.
गौरतलब है कि करीब 2 माह पूर्व इसी लड़के के छोटे भाई ने ही पुनसिया बाजार के ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था.

पिता ने किया अपरहण केस

सुबोध कुमार की मानें तो उनकी 18 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी घर का सामान लेने के लिये बीते शुक्रवार को पुनसिया बाजार निकली जो देर रात तक नहीं लौट पायी थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!