Vaishali

समस्तीपुर;कल्याणपुर में एसबीआई की ATM काट चोरी का प्रयास..

समस्तीपुर/
जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में पुलिस जुटी
थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन रोड में लगी एसबीआई की एटीएम में गुरुवार की देर रात एटीएम का शटर गिराकर अज्ञात बाइक सवार चोरों द्वारा गैस कटर से एटीएम को काट कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही चोर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर रामभद्रपुर रेलवे लाइन की ओर फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन कैम्पस से एक अज्ञात बाइक पुलिस ने जब्त की है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि कंपनी के तकनीकी सहायक द्वारा पहुंचने पर काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त एटीएम को खोलकर कैश मिलाया गया। इसमें एटीएम डरोल में रखी गई राशि 42 लाख 97 हजार रुपए पुलिस की पहल पर बच गई। वहीं एटीएम डरोल में रखी लगभग 35 हजार रुपए जलने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सम्बन्धित विभाग द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में पुलिस जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!