Vaishali

ICU में मां पुतुल देवी, नहीं हिला बेटी का हौंसला, श्रेयसी सिंह ने एक और मेडल पर लगाया निशाना.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

National shotgun championship जमुई : विपरीत परिस्थितियों में धैर्य का परिचय जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने दिया है। विधायक की मां पूर्व सांसद पुतुल देवी आईसीयू में भर्ती थी और बेटी मां की सेवा के साथ मैदान में पदक पर निशाना भी साध रही थी। यह दीगर की बात है कि मां की बीमारी ने एक हद तक श्रेयसी की एकाग्रता भंग की, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी, बावजूद इसके राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने बिहार के लिए कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर कामयाबी का परचम लहराया है।

बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में नई दिल्ली में संपन्न नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के शाटगन स्पर्धा (National shotgun championship) में श्रेयसी सिंह ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कहा कि जीत की खुशी से भी बढ़कर है अपने राज्य और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना। कड़ी मेहनत के बाद पदक जीतना उनके लिए संतोषजनक है और भविष्य में प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर बल रहेगा। स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर साथी शूटर को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मां पुतुल देवी ने भी विपरीत परिस्थितियों राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जीतने की कामयाबी पर शुभकामनाएं एवं शुभाशीष दी है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह राष्ट्रमंडल खेल में देश के लिए गोल्ड पर निशाना साधा चुकी है। इसके अलावा और भी कई मौकों पर उन्होंने देश और राज्य के लिए पदक झटकने में कामयाबी पाई है। उनकी कामयाबी पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हाल के दिनों में राजनीति, क्षेत्र की जनता और परिवार के लिए समय निकालने के साथ-साथ प्रैक्टिस के लिए समय का संतुलन उनके लिए चुनौतीपूर्ण बना है। इसके बाद भी लगातार प्रयासरत रहना युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इधर विधायक की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, बृजनंदन सिंह, ब्रजेश सिंह राजपूत सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है तथा भविष्य में भी राज्य और देश के लिए पदक हासिल करने की कामयाबी की कामना की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!