Patna

आयकर विभाग ने मजदूर को थमाया 14 करोड़ के टैक्‍स का नोटिस, परिवार के उड़ गए होश

करगहर (रोहतास): जिले के करगहर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मजदूर के घर आयकर विभाग की टीम द्वारा दबि‍श देने का मामला सामने आया है। इस अजीबोगरीब मामले को लेकर जहां स्थानीय लोग हैरान हैं, वहीं मजदूर का परिवार भी सकते में आ गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

खाते से करोड़ो के लेनदेन पर जारी हुआ नोटिस
दो दिन पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने मजदूर के खाते से करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात कहते हुए उसे करोड़ों रुपये का टैक्स जमा करने का नोटिस थमा दि‍या है। नोटिस देखकर बाखेती में लगभग छह माह से घर आए मनोज ने बताया कि वह कई प्रांतों की प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के कंपनियों में काम किया था, जिससे प्रति माह 10 से 12 हजार रुपये महीना कमाकर परिवार का गुजारा किया।

पीड़‍ित मजदूर ने जताई फ्रॉड की आशंका
मनोज ने आशंका जताई है कि जिस जगह वह रहता था, वहां बैंक में खाता खोलने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा किया था। इन्‍हीं दस्‍तावेजों से किसी ने फर्जी एकाउंट खोलकर लेनदेन किया है। मनोज ने आयकर विभाग से इसकी जांच करने की गुहार लगाई है।

घर की हालत देख आयकर अफसर भी चौंके
ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले मनोज के घर आयकर विभाग की टीम ने जब मनोज के घर पर नोटिस दिया तो उसके परिवार समेत आसपास के लोगों के भी होश उड़ गए। गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। घर की माली हालत देखने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों को भी विश्वास नहीं हुआ कि यह मजदूर इतनी बड़ी राशि का टर्नओवर कर सकता है।

इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने नाम नहीं बताने की बात पर कहा कि यह सिस्टम जेनरेटेड नोटिस है। ऊपर के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने नोटिस दिया है। इसके बारे में उन्‍हें कोई खास जानकारी नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!