Patna

जनता का साथ मिल गया तो भाजपा और महागठबंधन दोनों को बिहार की राजनीति से साफ कर देंगे:प्रशांत

जन सुराज पदयात्रा के दौरान रघुनाथपुर पंचायत में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लोग जिस 3 शब्द से परेशान हैं और हर जगह लोग मुझे बताते हैं वो है – अफसरशाही, भ्रस्टाचार और पीसी। दलाली का नया नाम बिहार में है – ‘पीसी’। बिहार में आज ऐसा कोई काम नहीं है जहां पीसी नहीं लिया जाता। ‘पीसी’ की चक्की में जनता आज पिस रही है। हर आम सभा में मुझे पूछा जाता है कि जन सुराज के आने से किसका नुकसान ज्यादा होगा भाजपा या महागठबंधन का?

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मैं उनको बस इतना बताता हूं कि अभी तो दल बना भी नहीं है और मेरे विरोधी तिलमिलाए हुए हैं। 90 दिन से पैदल चल रहे हैं, ये ना कोई रैली है, ना धरना प्रदर्शन, फिर भी विरोधियों में डर का माहौल बन गया है। जन दल के आगे कोई बल नहीं है, एक बार जनता का साथ मिल गया तो भाजपा और महागठबंधन दोनों को बिहार की राजनीति से साफ कर देंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!