Patna

सिक्किम सड़क हादसे में भोजपुर के नायक शहीद, मां-पिता को शहादत की खबर नहीं, गांव में मातम

आरा: उत्तरी सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सेना की एक ट्रक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. और इस हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों जेसीओ के साथ साथ कुल 16 जवान शहीद हो गए. इनमें बिहार के भी दो शहीद जवान शामिल हैं. इस हादसे में भोजपुर के लाल नायक प्रमोद सिंह भी शहीद हुए हैं. प्रमोद की शहादत की खबर मिलते ही परिवार समेत बामपली गांव में शोक की लहर है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

माता पिता को नहीं है शहादत की जानकारी

 

 

 

शहीद जवान प्रमोद सिंह उदवंतनगर के वामपाली गांव के रहने वाले थे. इस खबर के मिलने के बाद से ही पूरे वामपाली गांव में सन्नाटा पसरा है और लोगों में गम का माहौल है. शहीद जवान के माता-पिता को अब तक बेटे की शहादत की जानकारी नहीं दी गई है. वहीं शहीद की पत्नी देहरादून में अपने बच्चों के साथ रह रही थी जो देर शाम तक पत्नी गांव पहुंच रही हैं. शहीद के गांव वामपाली स्थित घर पर लोगों का आना-जाना शुरू हो चुका है. शहीद के बड़े भाई अजय सिंह ने कहा कि उन्हें अपने भाई के शहीद होने की खबर शुक्रवार शाम को मिली.

 

 

सिक्किम में 221 फील्ड रेजिमेंट में आर्टिलरी कोर में नायक थे

 

 

साल 2011 में दानापुर में जॉइनिंग के बाद फिलहाल वो सिक्किम में 221 फील्ड रेजिमेंट में आर्टिलरी कोर में नायक के पद पर तैनात थे. शहीद जवान प्रमोद सिंह दो महीनों की छुट्टी लेकर गांव आए थे और 20 दिनों पहले ही वो गांव से छुट्टी बिताने के बाद सिक्किम अपने पोस्ट की ओर लौट गए थे. दो बहनों और दो भाई  में सबसे छोटे थे प्रमोद सिंह के पिता भी सेना से रिटायर्ड हैं. उनकी शहादत से गांव की आंखें नम हैं. घर में तो जैसे मातम छाया हुआ है. बता दें कि इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक जताया था. हादसे में शहीद सभी सैनिकों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!