Patna

Happy New year 2023:नए साल के स्वागत के लिए ECO Park and patna zoo को किया जा रहा तैयार..

Happy New year 2023:ECO Park and patna zoo: साल 2022 की विदाई और नये साल 2023 के स्वागत के लिए बिहार की राजधानी पटना के विभिन्न पार्कों में अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इस बार बार नया साल रविवार को पड़ रहा है. इस वजह से पटना के विभिन्न पार्कों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी. इसके मद्देनजर पटना जू और इको पार्क में अभी से ही विशेष तैयारियां की जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इको पार्क में सात अतिरिक्त काउंटर लगाये जाएंगे
नये साल के स्वागत के लिए पटना के मशहूर इको पार्क को अभी से ही सजाया-धजाया जा रहा है. इस बार उम्मीद है कि पार्क में 50 हजार लोग आयेंगे. इसके मद्देनजर इको पार्क में एक जनवरी को सात अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाये जायेंगे. पार्क में पहले से तीन काउंटर हैं और एक जनवरी को 10 काउंटर होंगे. सिर्फ इस दिन के लिए टिकट की कीमत 25 रुपये और 50 रुपये होंगे. बता दें कि साल 2019 में 43000 लोग यहां नया साल मनाने आये थे.

पटना जू को भी दिया जा रहा अनोखा रूप
नव वर्ष 2023 (Happy New Year 2023 ) मनाने के लिए पटना जू (Patna Zoo) को भी विशेष तौर पर सजाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यहां जल्द ही अग्रिम बुकिंग (Advance Booking) काउंटर भी शुरू कर दिया जाएगा. नववर्ष पर एक जनवरी के लिए पटना जू (Sanjay Gandhi Botanichal Garden) के गेट संख्या-एक व दो के काउंटर से टिकट की बुकिंग करा सकेंगे. विजिटर्स के लिए खासा इंतजाम किये जा रहे हैं. जू में दर्शक न सिर्फ नए पुराने जानवरों काे देख पाएंगे खास जानवारों को भी देख सकेंगे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!