sportsSamastipur

जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता के फुटबॉल मैच में दलसिंहसराय के बच्चों ने वारिसनगर को 4-0 से हराया 

दलसिंहसराय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्राओं ने आज जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए सेमीफाइनल में पटोरी की छात्राओं को 4-0 से तो वही वारिसनगर प्रखंड के छात्राओं को भी 4-0 से पराजित करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम दर्ज की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खिलाड़ियों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवटा की रानी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटाड़ की छात्रा स्मिता कुमारी, प्रीति कुमारी ,बबीता कुमारी ,रूपम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, (द्वितीय) उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालपुर की छात्रा काजल कुमारी ,अंकिता कुमारी, खुशबू कुमारी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा मुन्नी कुमारी, मुस्कान कुमारी उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय की छात्रा चंदा कुमारी ,खुशी कुमारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवटा की छात्रा राज नंदनी कुमारी, सविता कुमारी निखिल को बेहतर ढंग से खेलते हुए जीत हासिल किया।

 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटाड़ छात्रा प्रीति कुमारी ने कैप्टन की भूमिका निभाई। इनके इस जीत पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटाड़ के शिक्षक मुकेश कुमार, शिवचंद्र शाह सरवन पासवान , यू यू एम एस केवटा की शिक्षिका बबीता कुमारी प्रखंड से प्रतिनियुक्त जिला प्रभारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमराव के शिक्षक प्रमोद कुमार ने अपने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।

एस के राय की रिपोट।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!