Vaishali

दलसिंहसराय;किसानों को अनुदानित मूल्यों पर नही मिल रहा यूरिया।

दलसिंहसराय.
प्रखंड के मालपुर पुरवारी पट्टी पंचायत निवासी सह जदयू नेता रंजीत कुमार मेहता समेत आधा दर्जन किसानों ने मंगलवार को पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के माध्यम से एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव अभिषेक कुमार के समक्ष लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है कि किसानों को अनुदानित मूल्यों पर सरकारी स्तर से बिस्कोमान भवन में रबी फसल के लिए यूरिया खाद शिकायत के महीनों बाद भी मुहैया नही कराया जा रहा है.जिस कारण दोगुने मूल्यों पर खुले बाजार में यूरिया बेची जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

और फसल को लेकर किसान महंगी यूरिया खरीदने पर मजबूर हैं. मामले की गम्भीरता को लेकर समिति ने कृषि पदाधिकारी दलसिंहसराय से त्वरित कारवाई करते हुए तीन दिनों के अंदर प्रतिवेदन की मांग की है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!