Samastipur

दलसिंहसराय:हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे 3.60 लाख रुपए,एनएच 28 पर हुई घटना

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एन एच 28 के गद्दों वाजिदपुर के पास दो बाइक सवार बदमाशो ने शुक्रवार शाम चिमनी मालिक से 3लाख 60 हजार लूट लिया । घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे। बताया जाता है की उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव निवासी ईंट कारोबारी दिनेश सिंह के पुत्र रणधीर कुमार गुदरी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा से तीन लाख 60 हजार रुपए की निकासी कर अपनी स्कूटी से अपने घर पचपैका गांव लौट रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी दौरान एन एच 28 के गद्दों वाजिदपुर गांव के पास दो बाइक सवार हथियाए बंद बदमाशो ने स्कूटी रोकर कर हथियार के बल पर स्कूटी के डिक्की में रखा दो लाख दस हजार रुपए था जैकेट में पैकेट में रखा एक लाख 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। इस दौरान प्रतिरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वापस दर्शन सराय की ओर फरार हो गया। इस संबध में रणधीर कुमार ने बताया लूट की घटना की शिकायत स्थानीय थाने में किया है।

 

वहीं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लूट की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है । चिमनी मालिक रणधीर कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया है । पूरे मामले की जांच की जा रही है घटनास्थल पर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बदमाशों के भागने की दिशा में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!