Samastipur

दलसिंहसराय:कमराव पंचायत मे दो पोखड़ को JCB से प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त..

दलसिंहसराय। प्रखंड के कमराँव पंचायत मे शनिवार को दो पोखड़ को जल जीवन हरियाली के तहत पटना उच्च न्यायलय के आदेश पर दलसिंहसराय अंचलधिकारी राजीव रंजन व स्थानीय थाना के नेतृत्व मे प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान ओसराई पोखड़, व तकिया पोखड़ के भीटा पर मकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी चलवाकर हटवाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही अभियान से पुर्व लोग अपने घरो पर बने छपड़ो को हटाना शुरू कर लिया था । वही सीओ ने बताया की तकिया पोखड़ के भिंडा पर बने अवैध रूप तीन ग्रामीण जगदीश महतो, अजित कुमार दास, मुनेष्वरमहतो ने लिखित आवेदन दिया की सोमवार को उनके द्वारा अतिक्रमित भूमि को खाली कर दिया जायगा। अगर नहीं होता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायगी। इसके अलावे दोनों पोखड़ पर लोंगो ने कच्चा, पक्का मकान बना रखा था।

उसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया है। पुर्व मे सभी लोंगो को कई बार नोटिस दिया गया था। लेकिन समय से नहीं अनुपालना करने के कारण पोखड़ के भिंडा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अगर ये फिर से अतिक्रमण करते है तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायगी। मौके पर राजस्व अधिकारी मो जमशेद,राजस्व कर्मचारी शिवकान्त झा,दरोगा रंजीत सिंह , सीताराम चौधरी सहित अंचल कर्मचारी व गार्ड मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!