Samastipur

दलसिंहसराय;उजियारपुर में दो लोगों की मौत के बाद बवाल:कंटेनर की टक्कर से गई दोनों की जान,NH 28 जाम..

दलसिंहसराय! में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत के विरोध में गुरुवार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के पास ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे एनएच के रास्ते जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय मुखिया व पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर सड़क जाम हटाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज मोहल्ला के रंजीत दास बुधवार रात अपनी भतीजी विमल देवी के साथ दलसिंहसराय से एनएच 28 की ओर जा रहे थे इसी दौरान पगड़ा गांव के पास एक कंटेनर की ठोकर से दोनों की मौत हो गई थी। मृतक विमल देवी उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव की रहने वाली थी। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए।

आक्रोशित लोगों ने चांदचौर गांव के पास एनएच 28 पर शव को रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी व पंचायत के मुखिया मौके पर पहुंचे तो लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इस दौरान पंचायत के मुखिया द्वारा प्रोत्साहन राशि के तौर पर 20 हजार रुपए का तत्काल भुगतान किया गया उसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। उजियारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दलसिंहसराय थाने में पूर्व में ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!