Weather UpdatePatna

Bihar Weather;पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी;कई जिलों में तापमान गिरा;गया में 7 डिग्री पर लुढ़का पारा..

Bihar Weather News राजधानी पटना समेत प्रदेश के 11 जिलों के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को गया जिला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो नई दिल्ली के सफदरगंज से भी अधिक सर्द रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में पछुआ हवा की गति का प्रभाव तापमान पर भी पड़ रहा है। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के तापमान में गिरावट व आंशिक वृद्धि का क्रम जारी है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति होने के कारण ठंड में अत्यधिक वृद्धि नहीं होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी है। हालांकि दो से तीन दिनों के दौरान पछुआ हवा की गति में वृद्धि व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में वृद्धि की संभावना है।

 

मौसमी विज्ञानी के अनुसार गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के 11 जिलों के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि 12 जिलों के औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई। गुरुवार को प्रदेश का गया जिला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो नई दिल्ली के सफदरगंज से भी अधिक सर्द शहर रहा। गया के औसत न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

इन शहरों के तापमान में गिरावट

राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा एवं अररिया जिले के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जबकि प्रदेश के वाल्मीकि नगर, सीवान, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार व सबौर जिले औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

 

प्रमुख शहरों का तापमान (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

पटना – 10.3

गया- 7.4

औरंगाबाद- 9.8

रोहतास- 9.5

नवादा- 9.5

भागलपुर- 12.2

मुजफ्फरपुर- 14.1

सीतामढ़ी- 11.4

सुपौल- 14.2

फारबिसगंज- 15.2

पूर्णिया- 12.6

कटिहार- 14.1

बांका- 8.2

जमुई- 11.5

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!