Patna

जानिए कौन हैं ज्योत्सना कुमारी जिन्होंने भाजपा सांसद की पत्नी को हराया

Bihar Nikay Election Result:मुजफ्फरपुर. हाजीपुर में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में हुए चुनाव में हाजीपुर नगर परिषद में बड़ा उलटफेर हुआ है. यहां मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को हार का मुंह देखना पड़ा है. रमा निषाद को पहली बार चुनाव लड़ रही ज्योत्सना कुमारी ने कांटे की टक्कर दी और 53 वोट से हरा दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि वार्ड नंबर एक से चुनाव लड़ीं रमा निषाद पूर्व में भी नगर परिषद की सभापति रह चुकी हैं. सबसे खास बात यह है कि जिस ज्योत्सना कुमारी ने रमा निषाद को मात दी वह रिश्ते में रमा निषाद की बहू भी लगती हैं. जीत के बाद ज्योत्सना कुमारी ने कहा मेरे साथ वैसे लोग थे जिन्होंने कहा था जिताएंगे लेकिन माला नहीं पहनाएंगे.

यहां यह भी बता दें कि ज्योत्सना कुमारी एलएन मिश्रा पटना से एमबीए कर चुकी हैं और जदयू से 2014 में वैशाली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके विजय सहनी की बहू भी हैं. बता दें कि मतों की गिनती आर एन कॉलेज परिसर में हुई. यहां हाजीपुर के साथ-साथ महुआ और लालगंज के वोटों की गिनती डीएम की देखरेख में की गई.

बहरहाल, इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी जिसमें अधिकतर को हार का मुंह देखना पड़ा है. इसी कड़ी में हाजीपुर नगर परिषद की पूर्व सभापति किरण देवी की हार हुई है तो वहीं लालगंज से उपमुख्य पार्षद पद से कंचन साह ने दिग्गज बिनोद पंजियार को 44 वोट से हरा दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!