Patna

बेगूसराय में उद्घाटन से पहले ही करोड़ों का पुल पानी में बहा, निर्माण कार्य 2016 में हुआ था शुरू

Bridge worth crores washed away in Begusarai even before its inauguration;बेगूसराय: जिले में मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना (Chief Minister NABARD Scheme) के तहत बन रहा एक पुल उद्घाटन से पहले ही रविवार को टूट गया. साहेबपुर कमाल में 14 करोड़ की लागत से बूढ़ी गंडक नदी (Budhi Gandak River) पर बना पुल ढह गया. पुल का पाया नंबर दो और तीन के बीच का हिस्सा टूट (Bridge Broken in Begusarai) गया है. ये विभाग की एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. वहीं, इसको लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

2016 से बन रहा था ये पुल

 

 

 

मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना के तहत साहेबपुर कमाल में बूढ़ी गंडक नदी पर 206 मीटर लंबा पुल बनाया गया था. अप्रोच पथ नहीं होने के कारण अब तक पुल का उद्घाटन नहीं हुआ था. इस पुल का निर्माण कार्य साल 2016 में शुरू हुआ था और साल 2017 में पूरा हो गया था. घटिया निर्माण के कारण पुल में दरार आ गई थी. कुछ दिनों बाद इस पुल का उद्घाटन होने वाला था. इस पुल को अभी तक आम लोगों के उपयोग के लिए पूरी तरह से खोला नहीं गया था, ये पुल बेगूसराय और खगड़िया की सीमा पर है.

 

 

गुणवत्ता को लेकर उठ रहे हैं सवाल

 

 

बता दें कि अब तक इस पर किसी भारी वाहन का परिचालन शुरू नहीं हुआ था, इस वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. पुल बनाने में गुणवत्ता के साथ भारी समझौता किया गया था. यह पुल साहेबपुर कमाल के विष्णुपुर आहोक पंचायत को प्रखंड पंचायत से जोड़ता था. रविवार सुबह तीन बजे पुल का पाया नंबर दो और तीन के बीच का हिस्सा नदी में समा गया. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल अचानक बीच से टूट गया और पानी में समा गया. इस घटना के बाद टूटे पुल देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!