Patna

Weather Update:सुबह में कुहासा,दिन में धूप और शाम के बाद ठंड का दिखेगा प्रभाव..

Weather Update:मुजफ्फरपुर। सुबह में कुहासा, दिन में धूप व देर शाम ठंड का अहसास होने लगा है। ठंड बढ़ने का ट्रेंड आने वाले दिनों में भी बरकरार ही रहने की उम्मीद है। गुरुवार सुबह की बात करें तो आज भी कुछ इसी तरह की स्थिति देखने को मिली है। अभी खिली हुई धूप है। आज पूरे दिन इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार शाम ढलते ही ढंग का अहसास होने लगेगा। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पछिया हवा चलती रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बच्चों को बीमार कर रहा मौसम
मौसम में बदलाव की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी व बुखार का असर है। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल में बच्चे भर्ती हो रहे हैं। एसकेएमसीएच में 50 तो केजरीवाल अस्पताल में 30 मरीज भर्ती हैं। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डा राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डा. गुलाब सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 4 से 6 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहेगी।

किसानों को यह सुझाव
तैयार धान की कटनी तथा दौनी के कार्य को उच्च प्राथमिकता दे कर पूरा करने का प्रयास करें। गेहूं की बुआई के लिए तापमान तथा अन्य मौसमी परिस्थितिया अनुकूल हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!