Vaishali

Weather Update;उत्तर बिहार में 48 घंटे तक छा सकते हैं बादल,बढ़ेगी ठंड..

Weather Update;समस्तीपुर।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में अगले 24-48 घंटे तक हल्के बादल छा सकते हैं। उसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौैसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। बताया गया कि इस दौरान सुबह के समय सूर्य उदय से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों, जलाशयों व नदियों के किनारे हल्का कोहरा देखने का मिल सकता है। इस दौरान मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहकर 29 व न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री कम रहकर 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!