Samastipur

तीन दिवसीय दसवां विद्यापति राजकीय महोत्सव की जोरों पर चल रहीं तैयारियां,6 से 8 तक ये सभी कलाकार..

समस्तीपुर ।महाकवि विद्यापति जी की समाधि भूमि और देव नगरी विद्यापतिधाम में आगामी 06 से 08 नवम्बर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दसवां विद्यापति महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। समारोह को लेकर मंदिर परिसर और विद्यापति स्मारक की साफ-सफाई व सजावट,लाइटिंग, पंडाल निर्माण, मुख्य मंच निर्माण कार्य, बेरेकेटिंग, साउंड सिस्टम, पार्किंग स्थल सहित अतिथियों के आवासन आदि का कार्य जोरों पर चल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सीओ अजय कुमार ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव को लेकर विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर, विद्यापति स्मारक सहित आसपास के इलाके में रंग-रोगन कराने के उपरांत प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा गैलरी युक्त भव्य पंडाल का निर्माण करवाया गया है। ताकि आगंतुकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!