Samastipur

विद्यापतिधाम में तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव कल से शुरू:बिहार सरकार के वाणिज्यकर मंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन..

समस्तीपुर.महाकवि विद्यापति जी की समाधि भूमि और देव नगरी विद्यापतिधाम में कल यानी 6 नवंबर से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दसवें राजकीय विद्यापति महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। वहीं बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय मुख्य अतिथि होंगे। इस तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की जा चुकी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समारोह को लेकर मंदिर परिसर और विद्यापति स्मारक की साफ-सफाई व सजावट, लाइटिंग, पंडाल निर्माण, मुख्य मंच निर्माण कार्य, बेरेकेटिंग, साउंड सिस्टम, पार्किंग स्थल सहित अतिथियों के आवासन आदि का कार्य जोरों पर चल रही है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव को लेकर विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर, विद्यापति स्मारक सहित आसपास के इलाके में रंग-रोगन कराने के उपरांत प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा गैलरी युक्त भव्य पंडाल का निर्माण करवाया गया है। ताकि आगंतुकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

 

6 नवंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव के प्रथम दिन सतेंद्र कुमार और देवाशीष दास गुप्ता के द्वारा संगीत एवं भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के अगले दिन 7 नवंबर की दोपहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। वहीं शाम को रंजना झा, राकेश कुमार राजू और स्थानीय कलाकार कुमारी सुप्रिया के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 8 नवंबर को स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा संगीत प्रतियोगिता, क्वीज और रंगोली प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!