Samastipur

समस्तीपुर:बैठ कर चाय की चुस्की ले रहे थे लोग तभी; चाय दुकान में घुसी कार,तीन की मौत;चार घायल..

समस्तीपुर ।सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा पाठशाला चौक पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर चाय के दुकान में घुसी गयी। इसमें छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों पीएचसी सरायरजंन में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिसवारा गांव के कलेश्वर दास (75 वर्ष) राजेंद्र सदा (75 वर्ष) रूप में की गई। तीसरे की मौत समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इसकी पहचान हाजीपुर मथुरा निवासी अमरेश झा (55 वर्ष) के रूप में की गई है। अन्य घायलों मे तिसवारा गांव के मंगल सादा, शिवजी राय, हरपुर बरहेता की पानवती देवी आदि शामिल हैं। वहीं घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। सभी का इलाज हरिलोचनपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उधर,घटना से आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने बांस बल्ला लगाकर एन एच 322 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि सड़क पर वाहन चालकों द्वारा वाहन को अनियंत्रित होकर चलाया जाता है। इससे हर रोज लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजे की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और करीब एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई एक की मौत

बताया गया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हाजीपुर के मथुरापुर गांव निवासी अमरेश झा को सदर अस्पताल भेजा गया था जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर इस घटना के कारण मृतक के परिजनों के बीच कोहराम का माहौल मचा हुआ है। देर शाम इस घटना में घायल 3 लोगों की मौत की सूचना पर स्थानीय लोग भड़क गए लोगों ने तिसवारा पाठशाला के बाद गांव के दोनों मृतक का शव रखकर सड़क को जाम कर दिया जिससे एक बार पुनः इस सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन लोगों के आक्रोश के सामने वह पीछे हट गई। देर शाम तक सड़क जाम जारी था।

पटोरी की ओर से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे कार चालक

स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक पटोरी से समस्तीपुर की ओर जा रहा थे, जबकि, बाइक पर सवार होकर एक युवक समस्तीपुर की ओर से पटोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। बाइक सवार के अनियंत्रित होते देख कार चालक भी अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मनोज साह की चाय दुकान में जा घुसा। इससे चाय के दुकान में बैठे लोग एवं बाइक सवार सहित छह लोग घायल हो गए।

^तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें दो स्थानीय एवं एक हाजीपुर निवासी के रूप में हुई है। वहीं कार चालक काे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। मामले की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।
– रामचंद्र चौपाल, थानाध्यक्ष, सरायरंजन

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!