Samastipur

समस्तीपुर:माेरवा में ट्रक पर लदी 584 कार्टन विदेशी शराब जब्त

समस्तीपुर।हलई ओपी क्षेत्र की ररियाही पंचायत के कारखाना चौक के निकट से पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त किए गए ट्रक से 584 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। हलई ओपीध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में एसआई निरंजन कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत सशस्त्र बलों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस को जहां एक ट्रक विदेशी शराब जब्त करने में कामयाबी मिली है। वहीं ट्रक से शराब लाकर अन्यत्र ले जाने की तैयारी में लगे कारोबारी को पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रक छोड़कर कारोबारी फरार हो गए। ओपीध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार जब्त किए गए ट्रक के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!