Samastipur

स्थापना दिवस के ही दिन समस्तीपुर के रामेश्वर जूट मिल में लटका ताला,प्रबंधन ने बंद करने की घोषणा.

स्थापना दिवस.समस्तीपुर। श्रमिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के बाद रामेश्वर जूट मिल प्रबंधन ने अब अनिश्चित काल के लिए मिल में ताला लटका दिया है। प्रबंधन ने तीन दिनों तक जारी वार्ता के दौरान धीमी गति से कार्य होने और बाहर माल भेजने के लिए लोडिंग नहीं करने के कारण 19 लाख का नुकसान होने की बात कही है। इस स्थिति में नो वर्क, नो पे लागू करते हुए सोमवार से मिल को पूरी तरह से बंद कर दिया है। बता दें कि पिछले गुरुवार को अचानक मिल के श्रमिक आंदोलन पर उतारू हो गए। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मिल का घेराव कर दिया। लगातार तीन दिनाें तक मिल प्रबंधन एवं श्रमिक यूनियन के बीच वार्ता चलती रही। इस दौरान धीमी गति से कार्य भी होता रहा। रविवार को मेंटनेंस के नाम पर मिल बंद करने की सूचना प्रबंधन के द्वारा चस्पाई गई थी। जबकि सोमवार की सुबह अनिश्चितकाल के लिए इस मिल को बंद करने की सूचना चस्पा दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आंदोलन की वजह से मिल का नुकसान

मिल प्रबंधन ने सूचना में कहा है कि तीन दिनाें तक चली वार्ता के उपरांत गो स्लो वर्क खत्म नहीं किया गया। जिसके कारण प्रबंधन को काफी आर्थिक क्षति हो रही है। ऐसी विषय परिस्थिति में प्रबंधन के पास कारखाना बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। इसलिए 14 नवंबर की सुबह 6 बजे से काम नहीं तो वेतन नहीं के आधार पर कारखाना में कार्य स्थगन किया जाता है।

 

 

आवश्यक सेवा से जुड़े श्रमिकों एवं कर्मियों को छोड़कर शेष सभी श्रमिकों पर यह लागू रहेगा। प्रबंधन का बताना है कि गो स्लो वर्क के कारण 15 लाख एवं तैयार माल की लोडिंग नही होने से चार लाख का नुकसान प्रबंधन को तीन दिनाें में हो गया है। इधर, मिल के बंद होने के बाद श्रमिकों के समक्ष परेशानी बढ गई है। उनके समक्ष अब भूखमरी की समस्या उत्पन्न हाे जाएगी। अब एक बार फिर मिल को चालू करने को लेकर दबाव बनाया जाने लगा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!