Vaishali

समस्तीपुर:किशाेरी से सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ है, एक युवक ने की दरिंदगी : हृदय ।

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
जिले के चकमेहसी थाने के एक गांव में बंजारा किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर गांव के ही एक युवक को आरोपित किया गया है। हालांकि पीड़ित किशोरी अभी भी बोल नहीं पा रही है। पुलिस पीड़ित का बयान नहीं ले पाई है। एसपी हृदयकांत ने बताया कि घटना 11 नवंबर की है, लेकिन परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो तभी से पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

एसपी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की बात पुष्टि नहीं हो पाई है। एक व्यक्ति द्वारा किशोरी से दुष्कर्म व उसके कोमल अंगों को जख्मी करने की बात बताई जा रही है। पहचान किए गए आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। चकमेहसी पुलिस ने लीची बगान से किशोरी का चप्पल व दुपट्‌टा बरामद किया है। उधर, पुलिस पदाधिकारी ने किशोरी के पिता का बयान लिया है। सदर डीएसपी एसएच फखरी ने भी पीड़ित पक्ष का बयान लिया। मामला उजागर होने के बाद किशोरी के जान के खतरे को देखते हुए हॉस्पिटल गेट पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बिना पुलिस की अनुमति किशोरी से कोई नहीं मिल सकता। उधर, एसपी हृदयकांत ने बताया कि जरूरत पड़ी पीड़ित परिवार को भी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आरोपी जल्द पुलिस के गिरफ्त में हाेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!