Vaishali

अनोखी लव स्टोरी, नेपाल की शादीशुदा महिला भागकर समस्तीपुर पहुंची

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Amazing Love Story
समस्तीपुर,। एक नेपाली महिला ने प्‍यार में दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। शादीशुदा महिला को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से समस्तीपुर शहर के एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद वह अपने घर-परिवार को छोड़कर कोसों दूर प्रेमी के घर आ गई। हकीकत सामने आने के बाद पति व स्वजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। पति उसे ढूंढते हुए समस्तीपुर पहुंचा। जहां गुरुवार को नगर थाना पुलिस की मदद से महिला को प्रेमी के घर से बरामद किया गया। इस दौरान प्रेमी व उसके स्वजन घर छोड़कर फरार हो गए थे।

नेपाल के महतारी जिले की निवासी है महिला
महिला नेपाल के महतारी जिला के रामापालपुर की रहने वाली बताई गई है। महिला के पति नेपाल के महतारी जिला के जलेश्वर गांव निवासी नंदन चौधरी ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के जीरो माइल में गल्ला की दुकान चलाते हैं। वर्ष 2015 में रामापालपुर के राजकुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। अचानक एक सप्ताह पूर्व शुक्रवार को स्वजनों से जानकारी मिली कि रामकुमारी मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से वह गायब है। इलाके में काफी खोजबीन की गई। सभी रिश्तेदारों से भी पता किया। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय पुलिस से शिकायत की। बाद में पता चला कि वह समस्तीपुर में किसी प्रेमी के घर है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। महिला और उसके पति से पूछताछ की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!