Vaishali

समस्तीपुर के वीरपुर में विवाहिता ने गले में फंदा डाल की आत्महत्या..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.
सुरसंड थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के वार्ड नंबर 3 में गुरुवार को एक विवाहिता ने घर बंदकर गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार की सुबह जब विवाहिता ने अपना दरवाजा नहीं खोली, तो लोगों को आशंका हुई। उसे आवाज दी गयी, पर कोई उत्तर नहीं मिला। तब किवाड़ तोड़ा गया। लोगों ने देखा कि विवाहिता का शव झूल रहा था। इसके बाद परिजन जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

मृतका की पहचान मनीष कुमार की पत्नी मेघा कुमारी के रुप में की गयी है। बताया गया कि मेघा की शादी हिन्दू रीति रिवाज से 2019 में हुई थी। उसे दो पुत्र है। बड़ा पुत्र मानवीर ढाई वर्ष व छोटा पुत्र मानश डेढ़ वर्ष का है। वहीं उसे मृत देखकर घर के सभी सदस्य घर छोड़कर भाग खड़े हुए। उसका ससुर रामजी राय स्टेट बैंक y में कार्यरत है। सूचना पर मृतका के पिता भुवनेश्वर राय पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!