Vaishali

समस्तीपुर मे छात्रा ने सहेली के दोस्त से की दोस्ती,उसने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,20 लाख रुपए और लाखाें के गहने

समस्तीपुर।
शहर के गुदरी बाजार की एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए और लाखों के गहना युवक द्वारा ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में लड़की के परिवार वालों ने शुक्रवार को महिला थाना में आवेदन दिया है। इसमें शहर के पेठियागाछी मोहल्ला के गौरव पोद्दार नामक युवक को आरोपी बनाया गया है। उधर महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता ने बताया कि लड़की के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि शहर के गुदरी बाजार की रहने वाली छात्रा की एक सहेली ने पूर्व से जानने वाले पेठीयागाछी मोहल्ला के गौरव पोद्दार नामक युवक से उसकी दोस्ती कुछ माह पूर्व कराई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई थी। इसी दौरान मौका पाकर गौरव ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देकर डराया

अश्लील वीडियो बनाए जाने के बाद गौरव छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवक द्वारा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी जाने लगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के डर से छात्रा ने घर में रखे 20 लाख रुपए ले जाकर गौरव को दे दिया। हालांकि इसके बाद भी युवक का ब्लैकमेल जारी रहा, उसने पुनः रुपए की मांग की। इसके बाद छात्रा ने घर का गहना उसे दे दिया। बताया गया कि छठ पर्व के दौरान घर की महिलाओं ने गहने की खोज की तो गहना गायब था और कारोबार के लिए रखा गया पैसा भी कम था। इसके बाद परिवार के लोगों ने लड़की से पूछताछ शुरू की। उस लड़की ने पूरे मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। शुक्रवार को लड़की को लेकर परिवार वाले महिला थाना पहुंचे थे।

जांच की जा रही है, दाेषी पर कार्रवाई की जाएगी

^लड़की के घरवालों द्वारा शहर के पेठियागाछी मोहल्ला के गौरव पोद्दार नामक युवक के खिलाफ आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दाेषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– पुष्प लता, महिला थाना अध्यक्ष

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!