Vaishali

समस्तीपुर में शराब पीने के आरोप में चौकीदार गिरफ्तार:जिस थाने में था तैनात उसी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
समस्तीपुर के मुफस्सिल पुलिस की गश्ती दल ने थाना क्षेत्र के संभू पट्टी चौक के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे इसी थाने के चौकीदार बिंदा पासवान समेत दो लोगों को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य गिरफ्तार संभू पट्टी गांव का मिथिलेश राय बताया गया है। चौकीदार बिंदा पासवान व मिथलेश को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा को किसी ने सूचना दी कि मुफस्सिल थाने में पदस्थापित चौकीदार बिंदा पासवान शंभू पट्टी चौक के पास शराब पीकर एक युवक के साथ हंगामा कर रहा है। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा तो चौकीदार बिंदा पासवान एक अन्य युवक मिथिलेश के साथ सड़क पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था । जिसके बाद गश्ती दल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान दोनों को मौके पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तो अल्कोहल पाया गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि इससे पूर्व भी चौकीदार बिंदा पासवान को एक बार शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।हालांकि पहली गलती होने के कारण उसे छोड़ा गया था इस बार उसे 1 वर्ष के लिए जेल की हवा खानी पड़ेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!