Samastipur

समस्तीपुर:पंचायत के वार्डों में लगाई जाएगी साेलर स्ट्रीट लाइट : डीएम..

समस्तीपुर.कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के निजी प्रकोष्ठ में शनिवार को सीएम ग्रामीण सोलर लाइट योजना को लेकर जिला स्तर पर गठित जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस डीएम योगेन्द्र सिंह ने चयनित एजेंसियों को एकरारनामा करने व विभागीय निर्देश के अनुरूप सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान आगे की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

साथ ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी को जिला के लिए चयनित तीनों एजेंसियों के साथ एकरारनामा कर योजना में आगे की कार्रवाई आरंभ करने व ब्रेडा के प्रतिनिधि को तीनों एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजना में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के सुरक्षित भंडारण के लिए उपयुक्त भवन को वेयर हाउस के रूप में चिह्नित करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, डीपीआरओ अनुग्रह नारायण सिंह सहित बिजली विभाग के समस्तीपुर, रोसड़ा व दलसिंहसराय के अधिकारियों ने भाग लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!