Samastipur

समस्तीपुर;रोसड़ा के शाहपुर में आठ घर जलकर राख,नकदी समेत 5 लाख से अधिक का नुकसान.

समस्तीपुर। रोसड़ा प्रखंड के शाहपुर गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान लगी आग से आठ घर जलकर राख हो गया। जिसमें नकदी समेत 5 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिरहा पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 4 शाहपुर निवासी राम बहादुर साहू के घर में सुबह करीब 9 बजे खाना बनाने के दौरान आग लग गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घर से उठती लपटों को देख आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा,लेकिन देखते ही देखते आग की लपटे आसपास के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग की विभिषका देख लोगों ने मोटर चलाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 10 लोगों का घर जलकर राख हो गया। जिसमें राम बहादुर साह के अलावा राजू साह, मुकेश साह, उदय साह,पंकज साह, विष्णु साह, बबलू साह, सागर साह, महेश साह एवं महेंद्र शाह शामिल हैं।

इस दौरान घर से सामान निकालने का प्रयास कर रहे राजू साह की पत्नी ममता देवी झुलस गई। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण अग्निकांड में राम बहादुर दास के बॉक्स में रखा 70 हजार रुपया सहित 5 लाख से अधिक की सामग्री जलकर स्वाहा होना बताया जाता है। सूचना पर अंचलाधिकारी अम्बपाली यादव, बीडीओ अनुरंजन कुमार, स्थानीय मुखिया लालटुन पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। सीओ ने बताया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। उक्त आलोक में सभी अग्निपीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!