Samastipur

समस्तीपुर;विभूतिपुर में बिना कपड़ों के मिला शव,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,बेल्ट से पीटने के भी निशान..

समस्तीपुर.समस्तीपुर में एक खेत में गड़ी युवक की लाश मिली है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। युवक के शरीर पर कमर के नीचे कपड़े नहीं थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी लड़की के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके बाद उसकी हत्या कर के शव यहां गाड़ दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवक का शव विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी दुर्गास्थान ढाला के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गेहूं के खेत में मिला है। नग्न अवस्था में युवक की लाश मिली है। मंगलवार सुबह टहलने गए लोगों ने लाश देखी तो दंग रह गए। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव से कुछ दूर पर जिंस पैंट और अंडरवियर मिला। कपड़ा उसके शव के पास ही पड़ा हुआ है। आशंका युवक की हत्या उसकी जींस पैंट के बेल्ट से की गई हो। बेल्ट कई टुकड़े में टूटा हुआ है।

माना जा रहा है कि युवक की हत्या रात में की गई है। और शव को छिपाने के लिए उसके शरीर पर कुछ मिट्टी भी डाली गई थी। हालांकि, उसका सिर बाहर था उधर घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पहचान में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक का लाश जिस अवस्था में मिली है जिससे पुलिस ने शक जाहिर किया है कि युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया होगा उसके बाद उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह नदी की ओर शौच करने गए लोगों ने गेहूं खेत में मिट्टी के बाहर आधा शव देखकर शोर मचाया। जब पुलिस के लोग पहुंचे तो मिट्टी हटाने पर अच्छा देखा गया कि शव नग्न अवस्था में था।

मौके पर पहुंचे विभूतिपुर थाने के दरोगा नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे अवैध संबंध लग रहा है। युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!