Samastipur

समस्तीपुर में चला टिकट चेकिंग अभियान:बेटिकट यात्रा कर रहे 232 लोगों को पकड़ा.

समस्तीपुर।समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर रविवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 अलग-अलग टीमों द्वारा जानकी एक्सप्रेस के अलावा गंगासागर और सवारी गाड़ी में विशेष जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 232 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से बतौर जुर्माना की राशि वसूल किए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आरपीएफ और टिकट चेक करो द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के कारण रविवार को समस्तीपुर खगड़िया रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री बढ़ गई। इसे स्टेशन पर 50-60 टिकट करते थे, वहां भी आज 1000 से 1200 टिकट काटे गए। गढ़पुरा और सलोना स्टेशन पर भी आज की करो टिकटों की बिक्री अन्य दिनों की तुलना में देखने को मिली।

उधर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले रेलवे मंडल में 18 घंटे का किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें बिना टिकट यात्रा/बिना उचित प्राधिकार के कुल 9303 मामलों का पता लगाया गया और जुर्माने के रूप में उनसे 55 लाख की राशि प्राप्त हुई।

यह राशि समस्तीपुर मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष के किसी भी एक दिन में टिकट जांच से जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली राशि के मामले में सर्वाधिक है। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था। डीआरएम ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाने से रेलवे को तो आय की प्राप्ति होती ही है लोग भी बिना टिकट यात्रा नहीं करना चाहते है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!